रांची : लोकल केबल ऑपरेटर ने की बैठक, किया ट्राई के नियमों का विरोध

रांची : रांची के लोकल केबल ऑपरेटरों की बैठक बुधवार को डैम साइड धुर्वा में हुई. इसमें ट्राई की ओर से लागू किये गये नियमों का विरोध किया गया. बैठक की अध्यक्षता करते हुए मन्नू सिंह ने कहा कि ट्राई का नियम 29 दिसंबर से लागू होना है. नये नियम लागू होने के बाद केबल […]

रांची : रांची के लोकल केबल ऑपरेटरों की बैठक बुधवार को डैम साइड धुर्वा में हुई. इसमें ट्राई की ओर से लागू किये गये नियमों का विरोध किया गया. बैठक की अध्यक्षता करते हुए मन्नू सिंह ने कहा कि ट्राई का नियम 29 दिसंबर से लागू होना है.
नये नियम लागू होने के बाद केबल उपभोक्ताओं को उपलब्ध चैनलों के बदले वर्तमान दर से तीन से चार गुना तक अधिक राशि का भुगतान करना पड़ेगा. इसका सीधा असर केबल व्यवसाय व उपभोक्ताओं पर पड़ेगा. उन्होंने कहा कि अगर इस नियम में बदलाव नहीं किया गया, तो केबल ऑपरेटर आंदोलन करने को बाध्य होंगे. बैठक में मंथन, सिटी केबल, डेन, जीटीपीएल के कई केबल ऑपरेटर मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >