बुढ़मू : अलग-अलग घटना में दो महिला की मौत

बुढ़मू : प्रखंड मुख्यालय के समीप बुधवार को टेंपो पलटने से एक महिला घायल हो गयी. जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के नाउज निवासी रिझन लोहार की पत्नी उम्र लगभग 55 वर्ष टेंपो से साप्ताहिक बाजार बुढ़मू जा रही थी. इसी दौरान प्रखंड मुख्यालय के समीप टेंपा पलट गया. घायल महिला को बुढ़मू सीएचसी लाया […]

बुढ़मू : प्रखंड मुख्यालय के समीप बुधवार को टेंपो पलटने से एक महिला घायल हो गयी. जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के नाउज निवासी रिझन लोहार की पत्नी उम्र लगभग 55 वर्ष टेंपो से साप्ताहिक बाजार बुढ़मू जा रही थी. इसी दौरान प्रखंड मुख्यालय के समीप टेंपा पलट गया.
घायल महिला को बुढ़मू सीएचसी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया. जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गयी. वहीं दूसरी ओर थाना क्षेत्र के चकमे निवासी सुखू साहू की पत्नी बालो देवी (55) की मौत कुआं में गिरने से हो गयी. उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और एक सप्ताह पहले भी उसने तालाब में डूब कर जान देने का प्रयास किया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >