झारखंड स्तरीय प्रतियोगिता में हजारीबाग का छात्र अव्वल, सम्मानित किया गया

रांची : नेहरू युवा केंद्र संगठन, झारखंड ने देश भक्ति एवं राष्ट्र निर्माण विषय पर स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय, मोरहाबादी के सभागार में राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया. इसमें पहला स्थान प्राप्त करनेवाले हजारीबाग के पंकज कुमार महथा को 25,000 रुपये, दूसरा स्थान प्राप्त करनेवाली साहेबगंज की नमिता कुमारी को 10,000 रुपये व तीसरा […]

रांची : नेहरू युवा केंद्र संगठन, झारखंड ने देश भक्ति एवं राष्ट्र निर्माण विषय पर स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय, मोरहाबादी के सभागार में राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया. इसमें पहला स्थान प्राप्त करनेवाले हजारीबाग के पंकज कुमार महथा को 25,000 रुपये, दूसरा स्थान प्राप्त करनेवाली साहेबगंज की नमिता कुमारी को 10,000 रुपये व तीसरा स्थान प्राप्त करनेवाले जमशेदपुर के आशीष कुमार को 5,000 रुपये का नकद पुरस्कार, प्रमाणपत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया़ प्रथम स्थान पाने वाले पंकज कुमार जनवरी 2019 में दिल्ली में होनेवाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में शामिल होंगे़ इस अवसर पर रामाकृष्ण मिशन के सचिव स्वामी भवेशानंद ने कहा कि देश के कल्याण में ही हमारा कल्याण है़
राज्य निदेशक रीता भगत ने कहा कि युवा वर्ग स्वच्छ भारत मिशन, बेटी बचाओ अभियान, आयुष्मान भारत, अन्न-धन आदि योजनाओं का हिस्सा बने़ं प्रतिभागियों का मूल्यांकन डाॅ पंपासेन विश्वास, डाॅ रश्मि माला साहू, डाॅ रेणु सिन्हा व डाॅ नीलमणि कुमार ने किया़ मौके पर जिला युवा समन्वयक हनी सिन्हा उपस्थित थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >