रांची : सिल्ली के दो उम्मीदवारों ने नाम वापस लिया

निर्विरोध चुने गये दो प्रत्याशियों को आज मिलेगा प्रमाण पत्र रांची : रांची जिले में पंचायत उप चुनाव में पंचायत समिति के सदस्य के लिए सोमवार को नाम वापसी के अंतिम दिन दो लोगों ने अपना नाम वापस लिया. अब आठ उम्मीदवार मैदान में रह गये हैं. चुनाव के लिए 11 लोगों ने नामांकन किया […]

निर्विरोध चुने गये दो प्रत्याशियों को आज मिलेगा प्रमाण पत्र
रांची : रांची जिले में पंचायत उप चुनाव में पंचायत समिति के सदस्य के लिए सोमवार को नाम वापसी के अंतिम दिन दो लोगों ने अपना नाम वापस लिया.
अब आठ उम्मीदवार मैदान में रह गये हैं. चुनाव के लिए 11 लोगों ने नामांकन किया था. शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच के बाद चुटूपालू पंचायत के लिए नामांकन करने वाले बीरेंद्र मुंडा का नामांकन रद्द कर दिया गया था. सोमवार को सिल्ली प्रखंड के लिए किये गये पांच नामांकन में से दो उम्मीदवार शक्तिधर महतो व मधुर दास महतो ने अपना नामांकन वापस ले लिया. इस नाम वापसी के बाद सिल्ली में पंचायत समिति सदस्य के लिए अब तीन उम्मीदवार रह गये हैं.
वार्ड सदस्य के लिए 113 लोग चुनाव मैदान में होंगे. वहीं मुखिया के चार पदों के लिए कुल 25 उम्मीदवार चुनाव मैदान में होंगे. मंगलवार को सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किया जायेगा. साथ ही निर्विरोध चुने गये दो पंचायत समिति सदस्यों मनातू पंचायत से रोनिता टोप्पो व बेड़ो पंचायत से सुषमा भगत को निर्वाची पदाधिकारी मनोज रंजन प्रमाण पत्र देंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >