रांची : ओड़िशा में आंदोलन के कारण रेल सेवा अस्त-व्यस्त

रांची : ओड़िशा में आंदोलन के कारण गुरुवार को रेल सेवा अस्त-व्यस्त रही. संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस रद्द कर दी गयी. हटिया-पुरी तपस्विनी एक्सप्रेस और एल्लेपी एक्सप्रेस (13351) वाया झारसुगुड़ा के बजाय चक्रधरपुर होकर जरुली, जखपुर, खुर्दा रोड होकर पूरी के लिए गयी. यशवंतपुर-हटिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग टिटलागढ़, रायपुर, बिलासपुर, झारसुगुड़ा होकर देर रात हटिया आयी. यह […]

रांची : ओड़िशा में आंदोलन के कारण गुरुवार को रेल सेवा अस्त-व्यस्त रही. संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस रद्द कर दी गयी. हटिया-पुरी तपस्विनी एक्सप्रेस और एल्लेपी एक्सप्रेस (13351) वाया झारसुगुड़ा के बजाय चक्रधरपुर होकर जरुली, जखपुर, खुर्दा रोड होकर पूरी के लिए गयी. यशवंतपुर-हटिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग टिटलागढ़, रायपुर, बिलासपुर, झारसुगुड़ा होकर देर रात हटिया आयी. यह ट्रेन चार घंटे से अधिक लेट थी. वहीं, पुणे-हटिया एक्सप्रेस लगभग 1:45 घंटे देरी से हटिया पहुंची.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >