इंटरनेशनल ट्रेड फेयर : झारखंड को फोकस स्टेट की कैटेगरी में मिला स्वर्ण पदक

नयी दिल्ली : नयी दिल्ली में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में समाप्ति पर झारखंड को फोकस स्टेट की कैटेगरी में स्वर्ण पदक दिया गया. प्रगति मैदान के हंस ध्वनी थिएटर में आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु द्वारा मुख्यमंत्री के निजी सचिव केपी बलयान को यह पत्र दिया गया. झारखंड […]

नयी दिल्ली : नयी दिल्ली में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में समाप्ति पर झारखंड को फोकस स्टेट की कैटेगरी में स्वर्ण पदक दिया गया. प्रगति मैदान के हंस ध्वनी थिएटर में आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु द्वारा मुख्यमंत्री के निजी सचिव केपी बलयान को यह पत्र दिया गया. झारखंड के आईपीआरडी स्टॉल को दूसरा स्थान मिला.
झारखंड पवेलियन में मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड को केपी बलयान द्वारा सर्वश्रेष्ठ स्टाल का अवार्ड प्रदान किया गया और झारखंड के आईपीआरडी स्टॉल को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ. मेले के दौरान झारखंड पवेलियन में एक करोड़ रुपये से ज्यादा के सामानों की बिक्री की गई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >