रांची : राज्य के अलग-अलग जिलों से बड़ी संख्या में मुखिया रांची पहुंचे. यहां उन्होंने राजभवन के समक्ष धरना दिया. धरना को संबोधित करते हुए वक्ताअों ने अपनी मांगों को जायज बताया. साथ ही कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती है, वे कलमबद्ध हड़ताल पर डटे रहेंगे.
इस अवसर पर झारखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष विकास कुमार महतो ने कहा कि यहां पंचायती अधिनियम का उल्लंघन हो रहा है. मुखिया के अधिकार का हनन किया जा रहा है. मुखिया कुछ कर नहीं पा रहे हैं. उन्हें राशि तक नहीं मिल रही है. ऐसे में जनता को हर दिन उन्हें जवाब देना पड़ रहा है. सरकार को पहले ही अपनी मांगों से अवगत करा दिया गया था, लेकिन अब तक उनकी मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है.
धरना पर मौजूद सारे मुखिया ने एक स्वर में अपनी मांगों का समर्थन किया. धरना कार्यक्रम में मुख्य रूप से अर्जुन टोप्पो, दिनेश उरांव, सुदीप गुड़िया, देवनाथ राणा, चंद्र मोहन हांसदा, उदय सिंह, भीम सिंह यादव, गणेश सरदार, अनिल रजक, विनीता देवी, कंचन देवी, दुलारी सोरेन, सीमा बड़ाईक, विनीता नाग, अनूप कुमार, महेंद्र यादव, प्रतिमा मुंडा, दिनेश यादव, मीना देवी, गौरी शंकर महतो, गंगाधर महतो, पप्पू मेहता, झुल्फीकार अंसारी आदि मौजूद थे.
