रांची : इंडिया टुडे स्टेटस ऑफ स्टेट्स कॉन्क्लेव 2018 में भारत में आधारभूत संरचना के निर्माण के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों के लिए बड़े राज्यों के कैटेगरी में झारखंड को मोस्ट इंप्रूव्ड राज्य माना गया है.
इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्य की जनता को बधाई देते हुए कहा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नये भारत के निर्माण के लिए हम सतत प्रयासरत हैं और रहेंगे. गुरुवार को दिल्ली में आयोजित समारोह में उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने मंत्री अमर बाऊरी को अवाॅर्ड प्रदान किया.
