पंचायत समिति सदस्य व तीन वार्ड मेंबरों का चुनाव 19 को

सिल्ली : सिल्ली प्रखंड के तीन पंचायतों में एक पंचायत समिति सदस्य व तीन वार्ड सदस्यों के लिए उपचुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. प्रखंड के बिसरिया पंचायत में पंचायत समिति सदस्य, लोवादाग, मुरी पश्चिमी व बिसरिया पंचायत में एक-एक वार्ड सदस्य के लिए उपचुनाव कराये जायेंगे. इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग से […]

सिल्ली : सिल्ली प्रखंड के तीन पंचायतों में एक पंचायत समिति सदस्य व तीन वार्ड सदस्यों के लिए उपचुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. प्रखंड के बिसरिया पंचायत में पंचायत समिति सदस्य, लोवादाग, मुरी पश्चिमी व बिसरिया पंचायत में एक-एक वार्ड सदस्य के लिए उपचुनाव कराये जायेंगे. इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग से आदेश जारी कर दिया गया है.
तिथि की भी घोषणा कर दी गयी है. प्रखंड कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक 22 नवंबर को इन उपचुनावों के लिए अधिसूचना जारी होगी. 24 नवंबर से नामांकन होगा. नामांकन की अंतिम तारीख 30 नवंबर, नामांकन की समीक्षा एक दिसंबर को, नाम वापस लेने की तारीख तीन दिसंबर को, चार दिसंबर को चुनाव चिह्न आवंटित किये जायेंगे. 19 को दिन के सात बजे से अपराह्न तीन बजे तक मतदान होगा. 22 दिसंबर को मतगणना होगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >