रांची : आज राजभवन का घेराव करेंगे आदिवासी संगठन

रांची : पांचवीं अनुसूची में निहित प्रावधानों और इसके अधिकारों की रक्षा को लेकर विभिन्न आदिवासी संगठन बुधवार को राजभवन के समक्ष धरना देंगे. इस दौरान विधि-व्यवस्था को लेकर की परेशान उत्पन्न न हो इसके लिए रांची जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है. धरना के मद्देनजर शहर के 29 चौक-चौराहों पर बाइक दस्ता […]

रांची : पांचवीं अनुसूची में निहित प्रावधानों और इसके अधिकारों की रक्षा को लेकर विभिन्न आदिवासी संगठन बुधवार को राजभवन के समक्ष धरना देंगे. इस दौरान विधि-व्यवस्था को लेकर की परेशान उत्पन्न न हो इसके लिए रांची जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है.
धरना के मद्देनजर शहर के 29 चौक-चौराहों पर बाइक दस्ता को तैनात किया गया है. साथ ही गश्ती दंडाधिकारियों की भी प्रतिनियुक्ति की गयी है. वहीं, प्रदर्शनकारियों की वीडियोग्राफी भी होगी. इसके लिए मोरहाबादी मैदान, जाकिर हुसैन और मुख्यमंत्री आवास के पास वीडियो कैमरा लगाने का निर्देश दिया गया है.
पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने क्षेत्र में पड़नेवाले शिक्षण संस्थानों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, छात्रावास, मार्केट काॅम्प्लेक्स और पेट्रोल पंप पर नजर रखें. इसके अलावा आठ दंडाधिकारियों के साथ-साथ लगभग 400 पुलिस बल की तैनाती की गयी है, जिनमें महिला और पुरुष लाठी बल भी शामिल हैं.
वहीं, शहर में 24 जगहों पर स्टैटिक दंडाधिकारियों और पुलिस बल की तैनाती की गयी है. राजभवन के समक्ष प्रदर्शन में हिस्सा लेनेवाले लोगों को स्कॉट कर मोरहाबादी तक पहुंचाने के लिए पुलिस पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गयी है. पूरी विधि-व्यवस्था के संपूर्ण प्रभार में अनुमंडल पदाधिकारी सदर गरिमा सिंह और पुलिस अधीक्षक नगर अमन कुमार होंगे.
नौ जगहों पर होगी बैरिकेडिंग
जाकिर हुसैन पार्क, राजकीय अतिथिशाला से रांची कॉलेज के रास्ते में, सिदो-कान्हू पार्क से रांची कॉलेज के रास्ते में, राम मंदिर कांके रोड, जज कॉलोनी के पास कांके रोड, रणधीर वर्मा चौक, मुख्यमंत्री आवास के पूर्वी भाग, मुख्यमंत्री आवास के पश्चिमी भाग, रेडियम चौक व कचहरी चौक आदि.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >