रांची : रांची रेल डिवीजन में कुल 11 ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) लगायी जायेगी. इसी क्रम में मंगलवार को रांची रेलवे स्टेशन पर चार एटीवीएम लगाये गये. एक और मशीन एक-दो दिन में लगायी जायेगी
रेलवे के अधिकारी ने बताया कि रांची स्टेशन पर 05, हटिया स्टेशन में 02, मुरी में 02 व लोहरदगा में 01 मशीन लगायी जायेगी. रांची रेलवे स्टेशन में बुकिंग ऑफिस के पास दो, रेलवे स्टेशन के मेन गेट के पास दो और लोहरदगा गेट के पास एक मशीन लगायी गयी है. एटीवीएम लगने से जेनरल टिकट लेनेवालों को लंबी लाइन में नहीं लगना होगा. इससे यात्रियों का समय भी बचेगा.
