मेनका से पूर्व विमला प्रधान व अन्नपूर्णा देवी को सम्मान मिल चुका है
रांची : राज्य में अब तक तीन महिला विधायकों को सर्वश्रेष्ठ विधायक का सम्मान मिल चुका है. मेनका सरदार (2018) से पूर्व 2017 में विमला प्रधान और 2005 में अन्नपूर्णा देवी को सम्मान मिल चुका है. वर्तमान मुख्यमंत्री रघुवर दास को भी यह सम्मान मिल चुका है.
इन्हें अब तक मिला है सम्मान : विश्वेश्वर खान (2001), हेमलाल मुर्मू (2002), राजेंद्र प्रसाद सिंह (2003), लोकनाथ महतो (2004), अन्नपूर्णा देवी (2005), राधाकृष्ण किशोर (2006), पशुपति नाथ सिंह (2007), इंदर सिंह नामधारी (2008), जनार्दन पासवान (2010), माधवलाल सिंह (2011), रघुवर दास (2012), लोबिन हेम्ब्रम (2013), प्रदीप यादव (2015), स्टीफन मरांडी (2016) व विमला प्रधान (2017).
