रांची : डीवीसी को सौ करोड़ का भुगतान

रांची : झारखंड बिजली वितरण निगम (जेबीवीएनएल) ने डीवीसी को 100 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया है. डीवीसी द्वारा पैसा मिलने पर कमांड एरिया में लोड शेडिंग नहीं की जा रही है. गौरतलब है कि जेबीवीएनएल पर डीवीसी के 3527 करोड़ रुपये बकाया हैं. भुगतान न करने के कारण डीवीसी द्वारा 16 नवंबर से […]

रांची : झारखंड बिजली वितरण निगम (जेबीवीएनएल) ने डीवीसी को 100 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया है. डीवीसी द्वारा पैसा मिलने पर कमांड एरिया में लोड शेडिंग नहीं की जा रही है. गौरतलब है कि जेबीवीएनएल पर डीवीसी के 3527 करोड़ रुपये बकाया हैं.
भुगतान न करने के कारण डीवीसी द्वारा 16 नवंबर से डीवीसी कमांड एरिया में सात घंटे तक लोड शेडिंग की चेतावनी दी गयी थी. इसके बाद अानन-फानन में डीवीसी प्रबंधन से बातचीत की गयी. फिर सौ करोड़ रुपये का भुगतान किया गया. सूत्रों ने बताया कि जेबीवीएनएल प्रबंधन ने और सौ करोड़ रुपये के भुगतान का आश्वासन दिया गया है, जो इस माह के अंत तक किया जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >