रांची : वेस्टकॉट के पूर्व छात्र संगठन एक्स वेस्टकॉटियन एसोसिएशन (ईवा) की ओर से विशप वेस्टकॉट ब्वायज स्कूल में 10वीं के छात्रों के लिए करियर काउंसेलिंग का आयोजन किया गया. मौके पर काउंसेलर प्रभाष निर्भय ने बच्चों को परामर्श दिये.
श्री प्रभाष एक पेशेवर काउंसेलर हैं जो अपनी कंपनी बेंगलुरु में चलाते हैं. ये बड़ी बड़ी कंपनियों को अपना मानव संसाधन संबंधित परामर्श प्रदान करते हैं. कार्यक्रम को सफल बनाने में ईवा के अध्यक्ष गौतम कुमार और सभी सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही.
16 और 17 दिसंबर को ईवा का एल्यूमिनी मीट होना सुनिश्चित हुआ है, जिसमें देश विदेश के नामी गिनामी लोग हिस्सा लेंगे. उक्त जानकारी सौरव शाह ने दी.
