रांची : जिला में अब तक आठ हजार किसानों का निबंधन कराया जा चुका है. बताया गया कि जो किसान निबंधन करना चाहते हैं, वे अंचल अधिकारी से संपर्क कर निबंधन कर सकते हैं. इस बार ऑनलाइन खरीदारी भी की जायेगी.
सबसे पहले किसानों को निबंधन कराना होगा. उनके मोबाइल नंबर का भी निबंधन होगा. किसानों को मोबाइल पर संदेश भेज उनके धान क्रय केंद्र की जानकारी दी जायेगी. साथ ही यह सूचना भी दी जायेगी कि किस दिन उन्हें क्रय केंद्र पर धान लेकर जाना है.
