चान्हो : मासूमों की मौत से मातम

चान्हो : पतरातू गांव से सात नवंबर से लापता आर्यन कुमार (तीन वर्ष) का शव गुरुवार को घर के नजदीक ही स्थित तालाब से मिला. आदित्य साहू के पुत्र आर्यन को सात नवंबर की सुबह करीब नौ बजे अंतिम बार घर के सामने खेलते देखा गया था. उसके बाद से उसका कुछ पता नहीं था. […]

चान्हो : पतरातू गांव से सात नवंबर से लापता आर्यन कुमार (तीन वर्ष) का शव गुरुवार को घर के नजदीक ही स्थित तालाब से मिला. आदित्य साहू के पुत्र आर्यन को सात नवंबर की सुबह करीब नौ बजे अंतिम बार घर के सामने खेलते देखा गया था. उसके बाद से उसका कुछ पता नहीं था. उसकी तलाश में परिजन सहित ग्रामीण भी परेशान थे. घर के सामने से बच्चे के गायब हो जाने से गांव में दीपावली भी फीकी रही. सूचना के बाद बच्चे के सुराग के लिए चान्हो पुलिस ने खोजी कुत्ता भी मंगाया था.
लेकिन इससे पहले ही गुरुवार की दोपहर किसी ने सूचना दी कि लापता बच्चे का शव तालाब में है. बाद में गांव पहुंचा खोजी कुत्ता भी आदित्य साहू के घर से सीधे तालाब तक गया. पुलिस ने तालाब से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. थाना प्रभारी ने बताया कि बच्चे के शरीर पर किसी बाहरी जख्म के निशान नहीं थे. पोस्टमार्टम के बाद ही उसकी मौत के कारण का खुलासा हो पायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >