मेसरा : जमीन विवाद में मारपीट, एक घायल

मेसरा : बीआइटी चौक में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई. दोनों पक्षों ने बीआइटी थाना में मामला दर्ज कराया गया है. एक पक्ष प्रभा देवी ने आवेदन में कहा है कि खाता नंबर 40 प्लॉट नंबर 19 व 21 पर वह अौर अन्य महिलाएं प्रधानमंत्री आवास योजना के […]

मेसरा : बीआइटी चौक में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई. दोनों पक्षों ने बीआइटी थाना में मामला दर्ज कराया गया है. एक पक्ष प्रभा देवी ने आवेदन में कहा है कि खाता नंबर 40 प्लॉट नंबर 19 व 21 पर वह अौर अन्य महिलाएं प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास का निर्माण करा रही थीं.
इसी दौरान जलेश्वर करमाली, आकाश करमाली, विशेश्वर करमाली, छोटेलाल करमाली, प्रदीप करमाली, कृष्णा करमाली, भीम करमाली, जागेश्वर करमाली, उषा देवी, पूजा देवी, मंजर देवी, शांति देवी, सरिता देवी, बेबी देवी (सभी हुंबई निवासी) हरवे-हथियार के साथ पहुंचे व काम कर रही महिलाओं के साथ मारपीट की. चहारदीवारी को भी तोड़ दिया गया. मारपीट में रमणी देवी घायल हो गयी.
दूसरी ओर जलेश्वर करमाली ने अपने आवेदन में कहा है कि जिस जमीन पर निर्माण कराया जा रहा था, वह उनकी जमीन है. वह वहां निर्माण कार्य रुकवाने गये थे. इस पर राजेंद्र करमाली, जीतन देवी, रामचरण करमाली, प्रभा देवी, वीरेंद्र करमाली, रमणी देवी, सुमित्रा देवी, संस्कृति देवी, सविता देवी व अन्य ने उनके परिवार के लोगों के साथ गाली-गलौज करते हुए ईंट, पत्थर व कुदाल से हमला कर दिया.
इधर अनुमंडल कार्यालय से निर्गत 144 की नोटिस का तामिला कराने गये बीआइटी थाना के एएसआइ शिवजी मंडल के साथ भी महिलाओं द्वारा दुर्व्यवहार करते हुए नोटिस लेने से इंकार कर दिया गया. ज्ञात हो कि उक्त जमीन खतियानी है. जिस पर बंटवारे को लेकर विवाद है. इस संबंध में एसडीओ कोर्ट में मामला चल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >