रांची : भाजपा के झूठ का पुलिंदा खोलेगी कांग्रेस

रांची : लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर कांग्रेस पार्टी अलग-अलग जगहों पर सम्मेलन कर रही है. इसी कड़ी में शनिवार को रांची संसदीय सीट में कांके, खिजरी और हटिया विधानसभा क्षेत्र के पंचायत अध्यक्षों के साथ रॉक गार्डन में कार्यशाला आयोजित की गयी. सम्मेलन में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, रांची ग्रामीण जिलाध्यक्ष सुरेश […]

रांची : लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर कांग्रेस पार्टी अलग-अलग जगहों पर सम्मेलन कर रही है. इसी कड़ी में शनिवार को रांची संसदीय सीट में कांके, खिजरी और हटिया विधानसभा क्षेत्र के पंचायत अध्यक्षों के साथ रॉक गार्डन में कार्यशाला आयोजित की गयी. सम्मेलन में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, रांची ग्रामीण जिलाध्यक्ष सुरेश बैठा समेत पंचायत अध्यक्ष शामिल हुए.
श्री सहाय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झूठ का पुलिंदा बनाकर लोगों के सामने मीडिया के माध्यम से गलत प्रचार-प्रसार कर रहे हैं. कांग्रेस पार्टी ने जनता के सामने सच लाने के लिए कमर कस ली है. कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर पंचायत से राज्य स्तर तक भाजपा के झूठ का पुलिंदा खोलेंगे.
श्री बैठा ने कहा की झूठ की राजनीति करने वाली भाजपा सरकार को आगामी चुनावों में उखाड़ फेंकना है. कांग्रेस पंचायत से जिला स्तर तक शौचालय निर्माण योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, गरीबों का राशन कार्ड और मनरेगा समेत सभी विकास योजनाओं की पोल खोलेगी. केवल कागज पर विकास करने वाली भाजपा को कांग्रेस पार्टी आइना दिखायेगी.
कार्यक्रम में जिला और प्रखंड के सभी पदाधिकारियों के साथ अनादि ब्रह्मा, राजीव रंजन प्रसाद, डॉ गुलफाम मुजीबी, बेलस तिर्की, विनय सिन्हा दीपू, अजयनाथ शाहदेव, डॉ राजेश गुप्ता छोटू समेत अन्य ने विचार रखे. सम्मेलन में सुनील सहाय, राकेश सिन्हा, गुलजार अहमद, राजेश कच्छप, किरण सांगा, सोमनाथ मुंडा, मदन कुमार महतो, राजेश सिन्हा सन्नी, अभिनव भगत, कुमार राजा, सुरेंद्र सिंह, जॉर्ज एक्का, चंद्रदेव नारायण शुक्ला, जफर इमाम, राजन सिंह राजा समेत सभी प्रखंडों के अध्यक्ष उपस्थित थे.
मीडिया से माफी मांगे कांग्रेस : भाजपा
रांची. प्रदेश भाजपा प्रवक्ता दीनदयाल बर्णवाल ने सुबोधकांत सहाय के उस बयान पर आपत्ति जतायी है, जिसमें कहा गया है कि मीडिया के मालिक बन गये हैं नरेंद्र मोदी और मीडिया झूठ दिखाती है. श्री बर्णवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री पर प्रहार करने के पहले कांग्रेस के नेताओं को याद रखना चाहिए कि उन्होंने ही आपातकाल में मीडिया पर प्रतिबंध लगाया था. यह काला दिन आज भी इतिहास में दर्ज है. इस बयान पर कांग्रेस को मीडिया से माफी मांगनी चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >