रांची : राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन (एनएचआरओ) ने झारखंड में अपने संगठन के विस्तार के तहत बुधवार को रांची महानगर इकाई का विस्तार किया.
स्टेशन रोड स्थित एक होटल में आयोजित समारोह में युवा व्यवसायी राजदीप सिंह को रांची महानगर इकाई का अध्यक्ष बनाया गया. समारोह के दौरान 20 युवाओं ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की. राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ आरिफ नासिर बट ने मानव अधिकार के बारे में जानकारी दी.
राष्ट्रीय अध्यक्ष साधना ओझा ने सदस्यों को अपने अधिकार, कर्तव्य और जिम्मेदारी के प्रति जागरूक किया. साथ ही संगठन के बारे में बताते हुए कहा कि संगठन का उद्देश्य सरकार तक जनता की आवाज पहुंचाना है. यह संगठन जनता और सरकार के बीच एक सेतु का काम करता है.
राष्ट्रीय सचिव तेजेंद्र सिंह ने कहा कि संगठन समाज और प्रशासन के साथ मिल कर भ्रष्ट मुक्त माहौल के लिए काम करेगा. संगठन विस्तार समारोह में नेशनल को-ऑर्डिनेटर अमर सिंह, नेशनल सेक्रेटरी तजिंदर सिंह, स्टेट वाइस प्रेसिडेंट प्रियंका जायसवाल, संगठन के प्रदेश पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे.
