सिल्ली : सिल्ली प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया. विभिन्न विभागों में कुल 75 शिकायतों के मामले आये. इनमें सर्वाधिक प्रधानमंत्री आवास योजना के 32, राजस्व संबंधी 25 व मनरेगा के 10 मामले समेत कुल 75 मामले शामिल हैं.
प्रखंड कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक इनमें से नौ मामलों का आॅन दी स्पॉट निबटारा कर दिया गया. बाकी 66 मामलों पर कार्रवाई की जा रही है. मौके पर लोगों ने जरागोडा कोचाटोला की संपर्क सड़क, आवास, विद्युत व मनरेगा के शिकायतों पर अधिकारियों से सवाल पूछे.
जनता दरबार के दौरान भूमि सुधार समाहर्ता मनोज कुमार रंजन, प्रमुख रेखा देवी, जिप सदस्य वीणा देवी, सांसद प्रतिनिधि रघुवीर, विधायक प्रतिनिधि संजीव कुमार, बीडीओ उदय कुमार, सीओ अभिषेक कुमार, बीसीओ सुरेंद्र उपाध्याय, बीपीओ मंतोष कुमार समेत कई पंचायतों के मुखिया, पंचायत सेवक आदि मौजूद थे.
