डोरंडा: ट्रक ने कार को मारी टक्कर

रांची: डोरंडा थाना क्षेत्र के कुसई कॉलोनी के समीप गुरुवार रात लगभग 10.30 बजे बालू लदा ट्रक (जेएच-01एए-9432) ने इंडिका कार (जेएच-01एच-7294) को चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गये. इस दुर्घटना में कार पर सवार खिजरी निवासी राहुल कच्छप सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो […]

रांची: डोरंडा थाना क्षेत्र के कुसई कॉलोनी के समीप गुरुवार रात लगभग 10.30 बजे बालू लदा ट्रक (जेएच-01एए-9432) ने इंडिका कार (जेएच-01एच-7294) को चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गये.

इस दुर्घटना में कार पर सवार खिजरी निवासी राहुल कच्छप सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. तीनों घायलों को स्थानीय लोगों ने कार का दरवाजा तोड़ कर निकाला. बाद में सभी को रिम्स ले जाया गया, जहां तीनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है. घटना की सूचना मिलने के 45 मिनट बाद वहां पुलिस पहुंची. इस दौरान डोरंडा इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी स्थानीय लोगों पर ही भड़क गये. इस कारण लोगों से उनकी बकझक हुई. लोगों का कहना था कि पुलिस के इसी रवैये के कारण लोग उनकी मदद के लिए आगे नहीं आते हैं.

नशे में धुत था ट्रक चालक

स्थानीय लोगों के मुताबिक कार डोरंडा की ओर से, जबकि ट्रक घाघरा की ओर से बालू लेकर आ रहा था. कुसई कॉलोनी के पास नशे में धुत्त ट्रक चालक ने कार को चपेट में ले लिया. इस कारण कार दूसरी दिशा में मुड़ गयी. जहां पर हादसा हुआ, वहां एक ट्रैक्टर लगा हुआ था. कार पीछे ट्रैक्टर से भी भी टकरा गयी. दुर्घटना आवाज सुन कर आसपास ेके घरों से लोग दौड़े हुए पहुंचे और घायलों की मदद की. इधर, पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >