हेसल क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में रविवार को ””गोल्डन ट्रॉफी हेसल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-टू”” का शुभारंभ हुआ. टूर्नामेंट का उदघाटन मुख्य अतिथि विधायक राजेश कच्छप ने किया. आयोजकों ने बताया कि टूर्नामेंट पांच अप्रैल से 12 अप्रैल 2026 तक चलेगा. उदघाटन मैच महेशपुर और साल्हन के बीच हुआ. आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष मिनहाज आलम, महमूद अंसारी, जबारूल अंसारी, फिरोज अंसारी, प्रभारी अमीरूल अंसारी, साबिर हसन, जमील अख्तर, अंसार, साबिर, अमिरूल सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. इस अवसर पर संरक्षक मुस्तफा अंसारी, मुखिया कविता देवी, साकीर अंसारी, मजबुल खां, डॉ रिझू नायक, डॉ दिनेश कुमार, सिकंदर अंसारी, अब्बास अंसारी, सिद्दीक अंसारी, अहमद, असफाक, सोहन पाहन, संतोष पाठक, दुर्गा महतो, पंसस शिला देवी, रामनाथ करमाली, सरीता देवी, कृष्णा भगत व दर्शक मौजूद थे.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.