रांची : कार ने साइकिल सवार को धक्का मारा, मौत

रांची : कांटाटोली कब्रिस्तान (गढ़ाटोली के समीप) के पास रविवार की रात 11 बजे एक कार(जेएच 01सीएच-6719) ने साइकिल सवार को धक्का मार दिया़ हादसे में साइकिल सवार की घटनास्थल पर ही मौत गयी़ साइकिल सवार की पहचान नहीं हो सकी है़ इस घटना में कार चालक भी घायल हो गया़ सूचना मिलते ही पीसीआर-22 […]

रांची : कांटाटोली कब्रिस्तान (गढ़ाटोली के समीप) के पास रविवार की रात 11 बजे एक कार(जेएच 01सीएच-6719) ने साइकिल सवार को धक्का मार दिया़ हादसे में साइकिल सवार की घटनास्थल पर ही मौत गयी़ साइकिल सवार की पहचान नहीं हो सकी है़ इस घटना में कार चालक भी घायल हो गया़
सूचना मिलते ही पीसीआर-22 में तैनात पुलिस मौके पर पहुंची और घायल कार चालक को रिम्स पहुंचाया़ कार और साइकिल सवार दोनों कांटाटोली की ओर जा रहे थे़ कार की गति तेज होने के कारण साइकिल सवार चपेट में आ गया़ इस घटना में साइकिल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी़ कार का एयर बैग खुल जाने के कारण चालक को ज्यादा चोट नहीं आयी़ सदर थाना की पुलिस मृतक की पहचान में जुटी है़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >