पिठोरिया : विधायक ने सुनी गांव की समस्या सड़क बनवाने का दिया आश्वासन

ग्रामीण पहली बार गांव में किसी विधायक को देख कर काफी प्रसन्न थे पिठोरिया : कांके प्रखंड के ईचापीरी-बेड़ाटोली गांव के ग्रामीण शनिवार की रात अपने गांव में विधायक डॉ जीतूचरण राम को देख काफी प्रसन्न हुए. गांव की समस्याओं को लेकर ग्रामीणों व विधायक के बीच काफी देर तक बातचीत हुई. ग्रामीणों ने नावाडीह […]

ग्रामीण पहली बार गांव में किसी विधायक को देख कर काफी प्रसन्न थे
पिठोरिया : कांके प्रखंड के ईचापीरी-बेड़ाटोली गांव के ग्रामीण शनिवार की रात अपने गांव में विधायक डॉ जीतूचरण राम को देख काफी प्रसन्न हुए. गांव की समस्याओं को लेकर ग्रामीणों व विधायक के बीच काफी देर तक बातचीत हुई. ग्रामीणों ने नावाडीह से बेड़टोली तक की जर्जर सड़क को तत्काल बनवाने की मांग की. विधायक ने इस पर सहमति देते हुए सड़क का काम कराने का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि गांव की समस्या दूर करने के लिए सरकार कृतसंकल्प है.
ग्रामीणों ने बताया कि किसी विधायक के पहली बार गांव में आने पर काफी खुशी हुई. मौके पर भाजपा नेता सुरेश राम, मनोज राम, नसीब लाल महतो, सुरेंद्र गोप, राजेंद्र साहू, लखन उरांव, चंदन पाल, हरदीप सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >