रांची : क्षत्रिय संगठन प्रतिनिधि ने 30 को भारत बंद बुलाया

रांची : आर्थिक आधार पर आरक्षण देने की मांग व एससी-एसटी एक्ट में भारत सरकार द्वारा किये गये संशोधन के खिलाफ 30 अक्तूबर को झारखंड सहित भारत बंद का आह्वान किया गया है. उक्त बातें क्षत्रिय संगठन प्रतिनिधि महासभा की अोर से रांची प्रेस क्लब के सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में कही गयी. अखिल भारतीय […]

रांची : आर्थिक आधार पर आरक्षण देने की मांग व एससी-एसटी एक्ट में भारत सरकार द्वारा किये गये संशोधन के खिलाफ 30 अक्तूबर को झारखंड सहित भारत बंद का आह्वान किया गया है. उक्त बातें क्षत्रिय संगठन प्रतिनिधि महासभा की अोर से रांची प्रेस क्लब के सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में कही गयी. अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश संयोजक विनय कुमार सिंह बिन्नू ने कहा कि संशोधन के बाद एससी-एसटी कानून पूर्व की तरह हो गया है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश को केंद्र सरकार व राजनीतिक दलों ने ठेंगा दिखाया है.
यह अंधा कानून है.कहा जाता है कि संविधान लोगों में भेदभाव नहीं करता है, लेकिन जात-पात के नाम पर वर्षों से भेदभाव किया जा रहा है. मौके पर अखिल भारतीय अग्रवाल समाज के प्रदेश अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल, ब्रह्मर्षी समाज व जन क्रांति मोर्चा के अमरेंद्र कुमार मुन्नी, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रणव आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >