रांची : पुलिस चौकस है, कई मामलों को सुलझाया है : भाजपा

रांची : भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव और दीनदयाल वर्णवाल ने कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय के बयान पर पलटवार किया है़ श्री शाहदेव ने कहा कि दरअसल, कांग्रेस चाहती ही नहीं है कि अपराधी पकड़े जाये़ं इसलिए वह एसएसपी कार्यालय का घेराव जैसा कार्यक्रम करने की सोच रही है़ अब घेराव के समय पुलिस प्रशासन का […]

रांची : भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव और दीनदयाल वर्णवाल ने कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय के बयान पर पलटवार किया है़ श्री शाहदेव ने कहा कि दरअसल, कांग्रेस चाहती ही नहीं है कि अपराधी पकड़े जाये़ं इसलिए वह एसएसपी कार्यालय का घेराव जैसा कार्यक्रम करने की सोच रही है़
अब घेराव के समय पुलिस प्रशासन का ध्यान विधि व्यवस्था में लग जायेगा, जो अपराधियों को गिरफ्तार करने की दिशा में एक बड़ी बाधा होगी़ श्री शाहदेव ने कहा है कि हाल के दिन में हुई होड़ा हत्याकांड को रांची पुलिस ने बहुत जल्दी सुलझा लिया़ उस समय पूरा विपक्ष चुप रहा. असल में विपक्ष नकारात्मक राजनीति करना जनता है़ कांग्रेस और विपक्ष के नेताओं को समझना चाहिए कि जब उनके समर्थ न से हेमंत सोरेन की सरकार 2013 -14 में चल रही थी तो 2013 में हत्या की 226 वारदातें और वर्ष 2014 में हत्या की 222 वारदातें हुई थी़ं
2016 में घटकर 197 और 2017 में घटकर 177 हो गयी थी़ रघवुर दास की सरकार में विधि-व्यवस्था के हालात सुधरे है़ं श्री वर्णवाल ने कहा कि रघुवर सरकार में कोई भी अपराध कर बच नहीं पायेगा. जेल जाना ही पड़ेगा़ पुलिस सक्रियता के साथ काम कर रही है़ उन्होंने कहा कि सुबोधकांत सहाय और उनकी पार्टी को जनता रिजेक्ट कर चुकी है़ फूहड़ बातें करना श्री सहाय की पहचान बन गयी है़
राज्य की पुलिस पूरी तरह चौकस है़ हाल के दिनों में कई आपराधिक घटनाओं को सुलझाया जा चुका है़ झारखंड सरकार पूरी मुस्तैदी के साथ जनता की सेवा में लगी है़ कांग्रेस नेता पुलिस प्रशासन का मनोबल गिराने का काम कर रहे है़ं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >