रांची : अवैध बालू व गिट्टी ले जा रहे आठ ट्रैक्टर जब्त

रांची : जिला खनन पदाधिकारी रवि कुमार सिंह ने कांके रोड स्थित हॉट लिप्स के पास से अवैध रूप से बालू व गिट्टी ले जा रहे आठ ट्रैक्टरों को पकड़ा. बुधवार की देर रात डीएमओ श्री सिंह को सूचना मिली थी कि कांके से अवैध तरीके से बगैर किसी चालान के बालू की ढुलाई की […]

रांची : जिला खनन पदाधिकारी रवि कुमार सिंह ने कांके रोड स्थित हॉट लिप्स के पास से अवैध रूप से बालू व गिट्टी ले जा रहे आठ ट्रैक्टरों को पकड़ा. बुधवार की देर रात डीएमओ श्री सिंह को सूचना मिली थी कि कांके से अवैध तरीके से बगैर किसी चालान के बालू की ढुलाई की जा रही है.
उन्होंने इसकी जानकारी कांके थाना व कांके अंचलाधिकारी प्रभात कुमार को दी. रात लगभग एक बजे सभी लोग कांके रोड पहुंचे और गिट्टी-बालू लदे ट्रैक्टरों को रुकवाने लगे. इस दौरान ट्रैक्टरों की जांच होता देख सभी चालक सड़क पर ही ट्रैक्टर छोड़ कर भाग गये. कांके थाना प्रभारी की मदद से सभी वाहनों को जब्त कर थाना लाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >