रांची : समान वेतन के लिए काला बिल्ला लगाकर किया काम

रांची : अनुबंध कर्मचारियों का समायोजन करने, समान काम का समान वेतन देने सहित अन्य मांगों काे लेकर गुरुवार को अनुबंध पारा चिकित्सा कर्मियों ने काला बिल्ला लगा कर काम किया. राज्य अनुबंध चिकित्सा कर्मी संघ के संरक्षक रामाशीष सिंह ने कहा कि अनुबंध कर्मी के समायोजन के लिये जो नियमावली बनायी गयी है उसमें […]

रांची : अनुबंध कर्मचारियों का समायोजन करने, समान काम का समान वेतन देने सहित अन्य मांगों काे लेकर गुरुवार को अनुबंध पारा चिकित्सा कर्मियों ने काला बिल्ला लगा कर काम किया. राज्य अनुबंध चिकित्सा कर्मी संघ के संरक्षक रामाशीष सिंह ने कहा कि अनुबंध कर्मी के समायोजन के लिये जो नियमावली बनायी गयी है उसमें सरकार सुप्रीम कोर्ट का हवाला देते हुए छेड़छाड़ कर रही है, जो सही नहीं है.
कर्मचारियों का कहना है कि जो नियमावली चल रही थी उसे पूरा किया जाये, अन्यथा सारे अनुबंध कर्मी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे. मौके पर राज्य कर्मचारी महासंघ के मुख्य संरक्षक विद्यानंद विद्यार्थी, उमेश तिवारी, वीरेंद्र मांझी, विदेशी महतो, लाल बाबू सिंह, लोकेश, विनय कुमार, नवीन कुमार गुप्ता, संतोष कुमार, गिरि किशोर, नवीन कुमार, सुभाष सिंह, सुमन कुमारी, अजय चित्रा, जूही मिंज, धरनी कुमारी व एडलिन मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >