रांची़ : पीसीसी की बैठक में कई प्रोजेक्ट को मिली स्वीकृति

रांची़ : जियाडा द्वारा गठित पीसीसी की बैठक में 66 नये प्रोजेक्ट के आवेदन पेश किये गये. अधिकांश प्रोजेक्ट को स्वीकृति दी गयी. स्वीकृत प्रोजेक्ट में मुख्यत: त्रिवेणी एपेरल्स, किशोर एक्सपोर्ट, मोडेलामा एक्सपोर्ट, आरवी टेक्सटाइल, गणपति क्रिएशन, एसजीआरएस एकेडमिक, पार्वती सेल्स, नंदिनी फीड्स, वेलेंसिया एपैरल, ब्लैक पैंथर गार्ड्स एंड सर्विस, मॉरिश फूड्स, अष्कु फॉर्म, सीपीआरएल […]

रांची़ : जियाडा द्वारा गठित पीसीसी की बैठक में 66 नये प्रोजेक्ट के आवेदन पेश किये गये. अधिकांश प्रोजेक्ट को स्वीकृति दी गयी. स्वीकृत प्रोजेक्ट में मुख्यत: त्रिवेणी एपेरल्स, किशोर एक्सपोर्ट, मोडेलामा एक्सपोर्ट, आरवी टेक्सटाइल, गणपति क्रिएशन, एसजीआरएस एकेडमिक, पार्वती सेल्स, नंदिनी फीड्स, वेलेंसिया एपैरल, ब्लैक पैंथर गार्ड्स एंड सर्विस, मॉरिश फूड्स, अष्कु फॉर्म, सीपीआरएल इंफ्रा, चोरस एग्रो, प्रोग्रेसिव फूड, वेदिक इंटरप्राइजेज, कृष्ण गुप्ता, इनोवेटिव आॅर्गेनिक एग्री इंडिया, लगुना क्लोथिंग, श्रेया पॉलीमर, एसजी इंटरप्राइजेज, हिंदुस्तान पेट्रोलियम काॅरपोरेशन, प्रेमसंस एंड पोद्दार ट्रकिंग कंपनी, गेल इंडिया आदि शामिल है.
झारखंड चेंबर के अध्यक्ष दीपक कुमार मारू ने कहा कि स्वीकृत प्रोजेक्ट को सिकरी, कोइलरी, कुल्ही, हजारीबाग, नगड़ी, बुढ़मू, बरही, लोहरदगा, तुपुदाना, बेलचंपा, पतरातू एवं कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में भूमि आवंटित करने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी.
बैठक में जेसिया के रंजीत टिबड़ेवाल, एसके अग्रवाल, एमएसएमइ विभाग और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पदाधिकारियों के अलावा जियाडा के क्षेत्रीय निदेशक अजय कुमार सिंह, सचिव सुनील आदि शामिल हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >