मांडर : विधायक व अधिकारियों ने तैयारियों का लिया जायजा

मांडर : प्रखंड में 25 व 26 अक्तूबर को लगनेवाले मुड़मा जतरा मेला को लेकर बुधवार को विधायक गंगोत्री कुजूर व जिला प्रशासन के अधिकारियों ने मेला स्थल का भ्रमण किया और तैयारियों का जायजा लिया. मेला स्थल पर शांति व विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारियों के अलावा पुरुष व […]

मांडर : प्रखंड में 25 व 26 अक्तूबर को लगनेवाले मुड़मा जतरा मेला को लेकर बुधवार को विधायक गंगोत्री कुजूर व जिला प्रशासन के अधिकारियों ने मेला स्थल का भ्रमण किया और तैयारियों का जायजा लिया.
मेला स्थल पर शांति व विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारियों के अलावा पुरुष व महिला पुलिस बल की व्यवस्था की गयी है. सीसीटीवी कैमरे भी लगाये गये हैं. ड्रोन से भी निगरानी रखी जायेगी. आदिवासियों की परंपरा व संस्कृति से ओत-प्रोत इस मेले का मुख्य आकर्षण समापन के दिन होता है.
इस दिन पाड़हा के लोग अपने परंपरागत पाड़हा निशान रम्पा चम्पा, लकड़ी के हाथी, घोड़े, मगरमच्छ, मछली, कंड़सा व झंडों के साथ नाचते-गाते हुए मेला में शामिल होते हैं. धर्मगुरु बंधन तिग्गा ने मेले में आनेवाले लोगों से शांतिपूर्ण माहौल में आनंद उठाने की अपील की है.
मनोरंजन की व्यवस्था : मेले को लेकर तरह-तरह के झूले लगाये गये हैं. खेल-तमाशे, बिजली चालित झूले, मौत का कुआं, सर्कस, जादू के खेल आदि की व्यवस्था की गयी है. गुरुवार को 40 पाड़हा के धर���मगुरु व पाहन मेला स्थल पर स्थित अधिष्ठात्री शक्ति का प्रतीक जतरा खूंटा की पूजा करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >