रांची : गरीब मेधावी छात्रों को दी जायेगी नि:शुल्क ट्रेनिंग

रांची : शहरी क्षेत्र के गरीब परिवार के मेधावी विद्यार्थियों को प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए नि:शुल्क ट्रेनिंग दी जायेगी. नगर विकास विभाग ने उनके लिए नि:शुल्क आवासीय कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम तैयार किया है. इन युवाओं को दीन दयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के घटक इएसटी एंड पी के तहत […]

रांची : शहरी क्षेत्र के गरीब परिवार के मेधावी विद्यार्थियों को प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए नि:शुल्क ट्रेनिंग दी जायेगी. नगर विकास विभाग ने उनके लिए नि:शुल्क आवासीय कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम तैयार किया है.
इन युवाओं को दीन दयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के घटक इएसटी एंड पी के तहत शिक्षा दी जायेगी, ताकि वे रोजगार प्राप्त कर सकें. इसको लेकर बुधवार को नगरीय प्रशासन निदेशालय कार्यालय में सेंट्रल इंस्टीट्यूट अॉफ प्लास्टिक इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सिपेट) व नगरीय प्रशासन निदेशालय के बीच एमओयू हुआ. एमओयू पर नगरीय प्रशासन निदेशक आशीष सिंहमार व सिपेट रांची के निदेशक अनिल कुमार सिंह ने हस्ताक्षर कर किया.
राज्य भर से 1000 छात्रों को इस वर्ष हेहल स्थित सिपेट में यह मौका दिया जायेगा. इस मौके पर सहायक निदेशक मेघना रूबी कच्छप, राज्य मिशन प्रबंधक कुमार बम ,नगर मिशन प्रबंधक मणिकांत सिंहा ,मिशन प्रबंधक सत्यवान सोरेन आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >