रातू : अलग-अलग दुर्घटना में तीन की मौत, दो घायल

रातू : रातू थाना क्षेत्र के फुटकलटोली-तिलता रिंग रोड पर शनिवार की रात करीब सात बजे दो अलग-अलग स्थानों पर डिवाइडर से बाइक टकराने से तीन युवकों की मौत हो गयी तथा दो घायल हो गये. जिन युवकों की माैत हुई है उनमें अरगोड़ा के आशीष लकड़ा, मरियातू एकागुड़ी के दीपक मुंडा तथा अनिल मुंडा […]

रातू : रातू थाना क्षेत्र के फुटकलटोली-तिलता रिंग रोड पर शनिवार की रात करीब सात बजे दो अलग-अलग स्थानों पर डिवाइडर से बाइक टकराने से तीन युवकों की मौत हो गयी तथा दो घायल हो गये. जिन युवकों की माैत हुई है उनमें अरगोड़ा के आशीष लकड़ा, मरियातू एकागुड़ी के दीपक मुंडा तथा अनिल मुंडा शामिल हैं.
जानकारी के अनुसार बाइक जेएच 01सीएल 9183 से आशीष लकड़ा, सिलवानुस टोप्पो व प्रवीण कच्छप कमड़े जा रहे थे. रिंग रोड तिलता के समीप बाइक चला रहे आशीष लकड़ा का संतुलन बिगड़ गया जिससे बाइक डिवाइडर से टकरा गयी.
इस घटना में आशीष लकड़ा की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं, सिलवानुस टोप्पो गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे देवकमल अस्पताल में भर्ती कराया गया. दूसरी घटना में एकागुड़ी मरियातू से बाइक जेएच 01बीडी 6874 से दीपक मुंडा, अनिल मुंडा, बाली मुंडा कमड़े जा रहे थे.
रिंग रोड तिलता के समीप असंतुलित होकर बाइक डिवाइडर से टकरा गयी. इस घटना में दीपक मुंडा व अनिल मुंडा के सिर में चोट लगने से मौत हो गयी, जबकि घायल बाली मुंडा को इलाज के लिए रांची भेजा गया. पुलिस ने रविवार को मृतकों का शव पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों को सौंप दिया.
बड़गाई: बाइक में स्कूटी सवार ने मारी टक्कर, एक युवक की माैत
दूसरी तरफ, सदर थाना क्षेत्र के बड़गाई में रविवार की शाम छह बजे सड़क दुर्घटना में मुजीबुल अंसारी नामक युवक की मौत हो गयी, जबकि दो युवक घायल हो गये. दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और पीड़ित परिवार के सदस्यों को आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया. जानकारी के अनुसार बड़गाई निवासी मुजीबुल अंसारी रंगाई-पुताई का काम करता था. वह शाम में अपने घर से कहीं जाने के नाम पर निकला था. इसी दौरान घर से थोड़ी दूर पर बाइक को सड़क किनारे खड़ी कर एक दुकान से सामान खरीदने लगा.
सामान लेने के बाद बाइक के पहुंच कर मुजीबल जाने की तैयारी कर रहा था, तभी विपरीत दिशा से स्कूटी से आ रहे दो युवकों ने मुजीबुल को टक्कर मार दी. इससे उसके सिर में गंभीर चोट लग गयी और मौत हो गयी. वहीं स्कूटी सवार दोनों युवक भी गिरने के बाद गंभीर रूप से घायल हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >