तोरपा : थाना क्षेत्र के सुंदारी जामटोली गांव से अंजलि कुमारी नामक पांच वर्षीय बच्ची शनिवार की दोपहर से लापता है. इस संबंध में अपहरण संबंधी मामला तोरपा थाना में दर्ज किया गया है. जानकारी के अनुसार स्व माहा भेंगरा की पुत्री अंजलि कुमारी घर के पास चापाकल पर नहाने गयी थी.
उसके बाद वह घर नहीं लौटी. काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कुछ पता नहीं चला, तो इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना पाकर थाना प्रभारी रामदयाल मुंडा पुलिस बल के साथ सुंदारी जामटोली पहुंचे. बच्ची की तलाश में छानबीन शुरू की. गांव वाले भी अपने स्तर से बच्ची की खोज कर रहे हैं.
