रामगढ़ : कृषि तकनीकी सूचना केंद्र कैथा रामगढ़ में कृषि प्रौधोगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा) रामगढ़ प्रखंड के तत्वावधान में सोमवार को महिला किसान दिवस सह किसान-गोष्ठी का आयोजन किया गया. मौके पर आत्मा रामगढ़ प्रखंड तकनीकी प्रबंधक चंद्रमौली, कृषि विशेषज्ञ दिनेश कुमार रजवार, सहायक तकनीकी प्रबंधक नीरज कुमार सिन्हा, किसान-गोष्ठी महिला उद्यमी अर्चना महतो ने संबोधन में बताया कि मशरूम की खेती कर अपनी आजीविका में सुधार ला सकते हैं.
इस दौरान मशरूम की खेती का उत्पादन व अनुभव महिला किसानों के बीच बताया गया. चंद्रमौली ने बताया कि कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र में ग्रामीण महिलाओं को खाद्य सुरक्षा में सहभागिता को प्रोत्साहित करने की पहल करनी है. जिससे इस क्षेत्र में भी तकनीकी रूप से महिलाओं को सशक्त बनाया जा सके.
नीरज कुमार सिन्हा ने गो मूत्र से कीटनाशक दवाई बनाने की महत्वपूर्ण जानकारी दी. दिनेश कुमार रजवार ने फलदार पेड़ में दीमक और किट प्रबंधन पर जानकारी दी. किसान गोष्ठी में प्रोजेक्टर के माध्यम से जैविक खेती के लिए केंचुआ खाद निर्माण करने, मशरूम उत्पादन करने, फलों और सब्जियों के रख-रखाव की जानकारी किसानों को दी गयी. किसान गोष्ठी में काफी संख्या में महिला किसान व किसान मित्र मौजूद थे.
