रांची : हड़ताल की तैयारी कर रही यूनियन एचइसी प्रबंधन से पूछे चार सवाल

रांची : हटिया मजदूर यूनियन की आमसभा एचइसी मुख्यालय के समक्ष यूनियन के अध्यक्ष भवन सिंह की अध्यक्षता में हुई. उन्होंने प्रबंधन से चार सवालों का उत्तर मांगा व कर्मियों से हड़ताल सफल बनाने का आह्वान किया. कहा कि प्रबंधन ने जिस तरह रिटेंशन पर कार्यरत कर्मियों का वेतन 10 प्रतिशत बढ़ाया है, उसी तरह […]

रांची : हटिया मजदूर यूनियन की आमसभा एचइसी मुख्यालय के समक्ष यूनियन के अध्यक्ष भवन सिंह की अध्यक्षता में हुई. उन्होंने प्रबंधन से चार सवालों का उत्तर मांगा व कर्मियों से हड़ताल सफल बनाने का आह्वान किया.
कहा कि प्रबंधन ने जिस तरह रिटेंशन पर कार्यरत कर्मियों का वेतन 10 प्रतिशत बढ़ाया है, उसी तरह वर्तमान में कार्यरत सभी श्रमिकों का वेतन 10 प्रतिशत बढ़ाये. साथ ही प्रबंधन ने उत्पादन, सेफ्टी व वेलफेयर कमेटी बनाने का जो आदेश जारी किया है, उसमें यह भी जाेड़े कि यही कमेटी वेतन पुनरीक्षण कमेटी होगी. एक जनवरी 2017 से बकाया वेतन पुनरीक्षण जब से होगा, उसमें सप्लाई मजदूरों को भी उसका लाभ उसी तिथि से दिया जायेगा इस पर समझौता करे. आमसभा को यूनियन के महामंत्री राजेंद्र कांत महतो, हरेंद्र प्रसाद यादव ने भी संबोधित किया.
हड़ताल में शामिल नहीं होने का किया आह्वान
इधर, हटिया प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन के महामंत्री राणा संग्राम ने एफएफपी व एचएमटीपी में कर्मियों से मुलाकात कर सीटू द्वारा आहूत हड़ताल में शामिल नहीं होने का आह्वान किया. कहा कि हड़ताल एचइसी के लिए जानलेवा साबित हो सकती है. कंपनी की वित्तीय स्थिति हड़ताल झेलने की स्थिति में नहीं है.
बेहतर सुविधा के लिए यूनियन की एकता जरूरी : हटिया कामगार यूनियन के अध्यक्ष लालदेव सिंह ने कहा कि एचइसी के मजदूरों को बेहतर सुविधा मिले इसके लिए यूनियनों की एकता जरूरी है. आपसी प्रतिस्पर्द्धा के कारण एचइसी के श्रमिक संगठन आपस में ही लड़ रहे हैं. वेतन पुनरीक्षण एचइसी को अपने आर्थिक स्रोतों से करना है. इसके लिए सरकार किसी तरह की आर्थिक सहायता नहीं कर रही है. उत्पादन बढ़ने से ही कर्मियों की सभी मांगें पूरी होंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >