विद्यार्थियों ने निकाली स्वच्छता जागरूकता रैली

सिल्ली : नेहरू युवा केंद्र सिल्ली के तत्वावधान में सोमवार को पतराहातू में स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गयी. इसमें शामिल आदर्श उच्च विद्यालय पतराहातू व बालिका उवि पतराहातू के विद्यार्थी मेन रोड, बैंक मोड़, बंगाली टोला सहित विभिन्न टोलों से होते हुए पुन: स्कूल परिसर पहुंचे. रैली के दौरान छात्रों ने लोगों को साफ-सफाई के […]

सिल्ली : नेहरू युवा केंद्र सिल्ली के तत्वावधान में सोमवार को पतराहातू में स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गयी. इसमें शामिल आदर्श उच्च विद्यालय पतराहातू व बालिका उवि पतराहातू के विद्यार्थी मेन रोड, बैंक मोड़, बंगाली टोला सहित विभिन्न टोलों से होते हुए पुन: स्कूल परिसर पहुंचे. रैली के दौरान छात्रों ने लोगों को साफ-सफाई के महत्व बताये.
रैली के आयोजन में नेहरू युवा केंद्र के सौरभ कुमार, सूरज कुमार मुखियार, आदर्श उवि के प्रधानाध्यापक सुरेंद्र कुमार सिंह, बालिका उवि की प्रधानाध्यापिका विनीता मिंज ने योगदान किया. मौके पर भगीरथ महतो, गीता कुमारी, रोमिला देवी, अशोक कुमार साहू व उर्मिला देवी सहित ग्रामीण मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >