भारत में ओड़िशा के पास बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव, झारखंड में 10-12 अक्तूबर तक बारिश के आसार

रांची : भारत में ओड़िशा के पास बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है. इसकी वजह से नौ से लेकर 12 अक्तूबर तक भारी बारिश पूर्वी तटवर्ती क्षेत्रों हो सकती है. इसका आंशिक असर झारखंड पर भी दिख सकता है. मौसम विभाग ने झारखंड के कई इलाकों में 10 से लेकर […]

रांची : भारत में ओड़िशा के पास बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है. इसकी वजह से नौ से लेकर 12 अक्तूबर तक भारी बारिश पूर्वी तटवर्ती क्षेत्रों हो सकती है. इसका आंशिक असर झारखंड पर भी दिख सकता है. मौसम विभाग ने झारखंड के कई इलाकों में 10 से लेकर 12 अक्तूबर तक बारिश और बादल का अनुमान किया है.
विभाग के अनुसार आठ अक्तूबर को ओडिशा के गोपालपुर वाले इलाके में हवा की गति 65 से लेकर 100 किलोमीटर प्रतिघंटे तक हो सकती है. नौ से लेकर 12 अक्तूबर तक यह कहीं-कहीं 125 किलोमीटर तक भी हो सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >