21 मिनट तक पूरी रांची अंधेरे में रही

रांची : ट्रांसमिशन लाइन में खराबी आने से बुधवार शाम 5:23 से 5:44 बजे तक पूरी रांची अंधेरे में रही. सभी ग्रिड से बिजली बंद होने के कारण राजभवन, सीएम आवास भी प्रभावित हुए. इस खराबी को दूर करने के बाद से धीरे-धीरे सभी सब स्टेशनों से बिजली बहाल हुई. सेवा सदन सब स्टेशन के […]

रांची : ट्रांसमिशन लाइन में खराबी आने से बुधवार शाम 5:23 से 5:44 बजे तक पूरी रांची अंधेरे में रही. सभी ग्रिड से बिजली बंद होने के कारण राजभवन, सीएम आवास भी प्रभावित हुए. इस खराबी को दूर करने के बाद से धीरे-धीरे सभी सब स्टेशनों से बिजली बहाल हुई. सेवा सदन सब स्टेशन के शहीद चौक फीडर से बुधवार को दिन के 3:20 बजे से बिजली बहाल कर दी गयी. बड़ालाल स्ट्रीट, सोनार गली, गांधी चौक, शहीद चौक, महावीर चौक सहित अन्य इलाके बिजली की अनियमित आपूर्ति से परेशान रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >