रांची : विभिन्न वाहिनियों के रिटायर्ड कर्मियों का बनेगा एसोसिएशन

रांची : रिटायर्ड आइपीएस की तरह प्रदेश के विभिन्न वाहिनियों जैप, आइआरबी, एसआइएफ व एसआइआरबी के सेवानिवृत्त कर्मियों का एसोसिएशन बनाने की कवायद शुरू हो गयी है. इसके लिए जैप-2 समादेष्टा संजय रंजन सिंह को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है. वहीं प्रत्येक वाहिनी में हर संवर्ग के एसोसिएशन के अध्यक्ष को नोडल पदाधिकारी मनोनीत किया […]

रांची : रिटायर्ड आइपीएस की तरह प्रदेश के विभिन्न वाहिनियों जैप, आइआरबी, एसआइएफ व एसआइआरबी के सेवानिवृत्त कर्मियों का एसोसिएशन बनाने की कवायद शुरू हो गयी है.
इसके लिए जैप-2 समादेष्टा संजय रंजन सिंह को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है. वहीं प्रत्येक वाहिनी में हर संवर्ग के एसोसिएशन के अध्यक्ष को नोडल पदाधिकारी मनोनीत किया गया है. इन नोडल पदाधिकारियों को जवाबदेही दी गयी है कि वे सेवानिवृत्त कर्मियों को स्वास्थ्य सहित अन्य समस्या होने पर तत्काल संबंधित समादेष्टा के संज्ञान में लायें. इसके अलावा सभी समादेष्टा को सूबेदार मेजर व नोडल पदाधिकारियों की मदद से अपने-अपने वाहिनी के सेवानिवृत्त कर्मियों का डाटाबेस तैयार कर एडीजी जैप कार्यालय को भेजेंगे. इसकी मॉनीटरिंग जैप-10 समादेष्टा संध्या रानी मेहता करेंगी.
सेवानिवृत्त कर्मियों को स्वास्थ्य जांच और बीमारी की इलाज के लिए हर माह दो दिन निर्धारित कर वाहन की सुविधा समादेष्टाओं के स्तर से की जायेगी. वहीं वाहिनी और जिला मुख्यालय में आने पर रिटायर्ड कर्मियों के रहने की व्यवस्था बैरक में समादेष्टा के स्तर से की जायेगी.
रिटायर्ड होने के तीन माह पहले मुख्यालय में प्रतिनियुक्ति : वाहिनी के वैसे कर्मी जिनकी रिटायर्ड अवधि तीन माह शेष होगी, उन्हें वाहिनी मुख्यालय में प्रतिनियुक्त किये जाने की बात कही गयीहै. ताकि वे सेवानिवृत्ति संबंधी दस्तावेजों को सही ढंग से तैयार कर सकें. इसके अलावा सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को निर्धारित मापदंड के तहत अलग तरह का पहचान पत्र दिये जाने का भी निर्देश समादेष्टाओं को दिया गया है.
वाहिनी कोष से तीन की जगह मिलेगा पांच हजार : रिटायर्ड कर्मियों को सम्मान देने के लिए वाहिनी कल्याण कोष से अब तीन की जगह पांच हजार रुपये खर्च किये जाने की अनुमति दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >