रांची : रातू एलिवेटेड रोड के लिए राजभवन की बाउंड्री को शिफ्ट करने का काम शुरू

रांची : कचहरी से पिस्का मोड़ एलिवेटेड रोड के लिए राजभवन में बाउंड्री शिफ्ट करने का काम आरंभ कर दिया गया है. गेट नंबर तीन की ओर से अंदर ही अंदर पिलर निर्माण का काम शुरू हो गया है. बाउंड्री को लगभग नौ फीट तक पीछे किया जायेगा. गौरतलब है कि एनएचएअाइ द्वारा कचहरी चौक […]

रांची : कचहरी से पिस्का मोड़ एलिवेटेड रोड के लिए राजभवन में बाउंड्री शिफ्ट करने का काम आरंभ कर दिया गया है. गेट नंबर तीन की ओर से अंदर ही अंदर पिलर निर्माण का काम शुरू हो गया है. बाउंड्री को लगभग नौ फीट तक पीछे किया जायेगा.
गौरतलब है कि एनएचएअाइ द्वारा कचहरी चौक से पिस्का मोड़ चौक तक एलिवेटेड रोड का निर्माण किया जा रहा है. इसकी निविदा भी हो चुकी है.
पिछले दिनों मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर कचहरी से पिस्का मोड़ के एलिवेटेड रोड व हरमू फ्लाइओवर के लिए राजभवन की बाउंड्री पीछे करने का आग्रह किया थ��. इस पर राज्यपाल ने अपनी सहमति दे दी है. इसके बाद एनएचएआइ द्वारा दिये गये ड्राइंग व मैप के अनुसार राजभवन में बाउंड्री निर्माण का काम आरंभ कर दिया गया है. संभावना जतायी जा रही है कि नवंबर माह से एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य आरंभ हो जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >