रांची : गिरफ्तारी के बाद खेलगांव थाना से फरार हुआ वारंटी, केस दर्ज

रांची : खेलगांव थाना परिसर से पुलिस की सुरक्षा के बीच वारंटी अंकित सिंह फरार हो गया. वह खेलगांव थाना क्षेत्र के सैनिक कॉलोनी का रहनेवाला है. मारपीट के केस में न्यायालय में प्रस्तुत नहीं होने की वजह से उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ था. इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था. […]

रांची : खेलगांव थाना परिसर से पुलिस की सुरक्षा के बीच वारंटी अंकित सिंह फरार हो गया. वह खेलगांव थाना क्षेत्र के सैनिक कॉलोनी का रहनेवाला है. मारपीट के केस में न्यायालय में प्रस्तुत नहीं होने की वजह से उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ था. इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था.
पुलिस की सुरक्षा से भागने के आरोप में उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने अंकित सिंह की तलाश में दोबारा उसके घर पर छापेमारी की, लेकिन वह नहीं मिला. उसकी तलाश में पुलिस की छापेमारी जारी है. जानकारी के अनुसार पुलिस ने उसे सोमवार की रात घर से गिरफ्तार किया था. खेलगांव थाना में हाजत नहीं है.
उसे थाना परिसर में ही पुलिस की सुरक्षा में रखा गया था. उसकी सुरक्षा में एक हवलदार की भी तैनाती की गयी थी. लेकिन हवलदार की शायद ड्यूटी के दौरान आंख लग गयी. इस बीच मंगलवार की सुबह अंकित सिंह वहां से किसी तरह से भाग निकला. मामले को एसएसपी अनीश गुप्ता ने गंभीरता से लिया है. उन्होंने मामले में थाना प्रभारी से रिपोर्ट मांगी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >