रांची : हटिया-राजभवन लाइन में आयी खराबी बाधित रही बिजली
Copied link
रांची : 33 केवी हटिया-राजभवन लाइन में रविवार शाम 7:30 बजे खराबी आ गयी. इस कारण हरमू रोड, रातू रोड, अपर बाजार, कांके रोड, गांधी नगर सहित बड़े इलाके को बाधित बिजली मिल रही है. वहीं, दिन में पावरग्रिड कॉरपोरेशन द्वारा लाइन की मरम्मत करायी जा रही थी, जिसकी वजह से राजभवन व रातू इलाके […]
रांची : 33 केवी हटिया-राजभवन लाइन में रविवार शाम 7:30 बजे खराबी आ गयी. इस कारण हरमू रोड, रातू रोड, अपर बाजार, कांके रोड, गांधी नगर सहित बड़े इलाके को बाधित बिजली मिल रही है.
वहीं, दिन में पावरग्रिड कॉरपोरेशन द्वारा लाइन की मरम्मत करायी जा रही थी, जिसकी वजह से राजभवन व रातू इलाके में सुबह 10 बजे से शाम 4:55 बजे तक बिजली बाधित रही. उधर, दिन में पेड़ों की छंटाई अौर पोल लगाये जाने की वजह से आइटीआइ सब स्टेशन से जुड़े इलाकों में दोपहर 12:30 बजे से 3:15 बजे तक बिजली बंद रही.
इधर, सेवा सदन सब स्टेशन के 33 केवी केबल में आयी खराबी को ठीक कर लिया गया. देर रात इस लाइन को चार्ज कर दिया जायेगा. जिसके बाद से बिजली की आपूर्ति सामान्य हो पायेगी. मालूम हो कि रविवार को केबल कट जाने के कारण शहीद चौक के आसपास के इलाके में घंटों बिजली बाधित रही.