रांची : नगर निगम ने चलाया अभियान ठेलेवालों के कपड़े जब्त कर लिये

रांची : रांची नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम ने सोमवार को काली मंदिर चौक से अलबर्ट एक्का चौक तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. इस दौरान हनुमान मंदिर के समीप सड़क पर लगे करीब आधा दर्जन ठेलों से कपड़े जब्त कर लिये गये. इसके अलावा सड़क पर नो पार्किंग में खड़े वाहनों से दो हजार रुपये […]

रांची : रांची नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम ने सोमवार को काली मंदिर चौक से अलबर्ट एक्का चौक तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया.
इस दौरान हनुमान मंदिर के समीप सड़क पर लगे करीब आधा दर्जन ठेलों से कपड़े जब्त कर लिये गये. इसके अलावा सड़क पर नो पार्किंग में खड़े वाहनों से दो हजार रुपये जुर्माना वसूला गया. नगर निगम के इस अभियान में अख्तर हक, गजेंद्र कुमार, जकी तनवीर, दिगंबर भगत आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >