रांची : निधि खरे ने नौ अभियंताओं पर कार्रवाई करने के लिए लिखा पत्र

साल भर पहले ही गठित हुआ था प्रपत्र-क रांची : स्वास्थ्य सचिव निधि खरे ने दो विभागों के कुल नौ अभियंताअों पर कार्रवाई करने के लिए संबंधित विभागों के सचिवों को लिखा है. इन सब पर अनुमंडलीय अस्पताल, चांडिल के निर्माण में गड़बड़ी करने तथा भवन अपूर्ण छोड़ देने का आरोप है. सरायकेला-खरसावां जिले के […]

साल भर पहले ही गठित हुआ था प्रपत्र-क
रांची : स्वास्थ्य सचिव निधि खरे ने दो विभागों के कुल नौ अभियंताअों पर कार्रवाई करने के लिए संबंधित विभागों के सचिवों को लिखा है. इन सब पर अनुमंडलीय अस्पताल, चांडिल के निर्माण में गड़बड़ी करने तथा भवन अपूर्ण छोड़ देने का आरोप है.
सरायकेला-खरसावां जिले के उपायुक्त ने अगस्त 2017 में ही उक्त सभी अभियंताअों के खिलाफ प्रपत्र-क गठित कर विभाग को उपलब्ध कराया था. जिन अभियंताअों पर कार्रवाई करने का आग्रह किया गया है, उनमें भवन निर्माण विभाग के तत्कालीन कनीय अभियंता बम प्रसाद तथा जल संसाधन विभाग के पांच कार्यपालक अभियंता जीतन दास व निरंजन तथा विजय कुमार सिंह, बिरेंद्र मोहन प्रसाद व रघुवर तिवारी (तीनों सेवानिवृत) सहित सेवानिवृत सहायक अभियंता शशि प्रकाश व दो कनीय अभियंता अनिल कुमार पांडेय व अशोक कुमार चौबे शामिल हैं.
निधि खरे ने संबंधित विभाग के सचिवों को साक्ष्य के साथ प्रपत्र-क उपलब्ध कराते हुए सबके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई का आग्रह किया है. गौरतलब है कि अनुमंडलिय अस्पताल, चांडिल वर्ष 2008 से ही बन रहा है. इसकी शुरुअाती लागत 4.07 करोड़ थी, जो बाद में बढ़ कर करीब 10 करोड़ हो गयी. फिर भी यह भवन अधूरा ही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >