रांची : सीआरपीएफ ने सेवानिवृत्त कर्मियों को किया सम्मानित

रांची : झारखंड सेक्टर सीआरपीएफ ने ग्रुप केंद्र रांची में अंतराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर सीआरपीएफ से सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों व कर्मियों को सम्मानित किया. मुख्य अतिथि आइजी संजय आनंद लाठकर ने सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मियों को शॉल देकर सम्मानित किया. आइजी ने कहा कि किसी भी संस्था से सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों व कर्मियों का […]

रांची : झारखंड सेक्टर सीआरपीएफ ने ग्रुप केंद्र रांची में अंतराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर सीआरपीएफ से सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों व कर्मियों को सम्मानित किया. मुख्य अतिथि आइजी संजय आनंद लाठकर ने सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मियों को शॉल देकर सम्मानित किया.
आइजी ने कहा कि किसी भी संस्था से सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों व कर्मियों का सम्मान व उनके अनुभवों का सम्मान उस संस्था को ऊंचाईयों तक पहुंचाने के लिए एक महत्वपूर्ण कड़ी होता है. मौके पर रिटायर्ड आइजी महेंद्र प्रसाद, एमके सिंह, रिटायर्ड डीआइजी मजरूल हक सहित सीआरपीएफ के 22 अन्य सेवानिवृत्त कर्मियों को सम्मानित किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >