ओरमांझी : पारा शिक्षक नियुक्ति पत्र की मांग को ले परिवार के साथ अनशन पर पिंकी

समर्थन में विधायक व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भी पहुंचे, आज मिलेंगे शिक्षा मंत्री से ओरमांझी : पारा शिक्षक पद पर नियुक्ति की मांग को लेकर बनलोटवा गांव निवासी पिंकी देवी मंगलवार सुबह 10 बजे से पति व बच्चों के साथ प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समीप अनशन पर बैठी है. उसका कहना है कि 2009 […]

समर्थन में विधायक व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भी पहुंचे, आज मिलेंगे शिक्षा मंत्री से
ओरमांझी : पारा शिक्षक पद पर नियुक्ति की मांग को लेकर बनलोटवा गांव निवासी पिंकी देवी मंगलवार सुबह 10 बजे से पति व बच्चों के साथ प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समीप अनशन पर बैठी है. उसका कहना है कि 2009 से नियुक्ति का आश्वासन मिल रहा है.
ग्राम शिक्षा समिति द्वारा चयन होने के बाद भी विभाग द्वारा उसकी नियुक्ति लटका कर रखी गयी है. जब नियुक्ति पत्र मिलेगा तभी अनशन तोड़ेंगे. डीएसइ सीबी सिंह, जिला परियोजना पदाधिकारी कौशल किशोर, बीडीओ अभिनव स्वरूप, सीओ राजेश कुमार, बीइअो एम कुमारी ने पिंकी देवी से मिल कर अनशन तोड़ने का आग्रह किया, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ी रही.
अनशन के कारण रात आठ बजे पिंकी देवी के दोनों बच्चों की सेहत बिगड़ गयी. इसके बाद प्रशासन की देखरेख में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बच्चों की जांच की. समाचार लिखे जाने तक टीम पिंकी देवी, उसके पति शंकर महतो व बच्चे भास्कर व दिव्या की सेहत पर नजर रखे हुए थी. बच्चों का भी कहना था कि मां को नियुक्ति पत्र जब मिलेगा, तब ही घर जायेंगे. इधर, पिंकी देवी के समर्थन में विधायक रामकुमार पाहन, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो आदित्य साहू, प्रभारी प्रखंड प्रमुख जयगोविंद साहू, सांसद प्रतिनिधि अनिल कुमार अनशन स्थल पर मौजूद थे. मामले पर विधायक व आदित्य साहू ने शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव से बुधवार को मिलने का समय लिया है.
पिंकी की मांग जायज, दोषी पर हो कार्रवाई : सांसद
मामले पर सांसद रामटहल चौधरी ने कहा कि पिंकी देवी की मांग जायज है. विभागीय पदाधिकारियों की मिलीभगत के कारण गरीब परिवार की बहू पिंकी देवी को परेशान किया जा रहा है. उन्होंने सरकार से जांच कर दोषी पदाधिकारियों पर कार्रवाई करने व पिंकी देवी को नियुक्ति पत्र देने की मांग की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >