एमसीआइ ने 26 खामियों को दुरुस्त पाया, एमजीएम मेडिकल कॉलेज को 100 सीट मिलना तय

एमजीएम मेडिकल कॉलेज को जल्द ही गुड न्यूज मिल सकता है. मंगलवार को एमजीएम मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 100 सीटों के मामले में सुनवाई होना तय किया गया था. लेकिन किसी कारण से सुनवाई नहीं हो सकी. इससे पूर्व मेडिकल काउंसिल अॉफ इंडिया की टीम ने सुप्रीम कोर्ट में अपने दौरे से संबंधित सभी […]

एमजीएम मेडिकल कॉलेज को जल्द ही गुड न्यूज मिल सकता है. मंगलवार को एमजीएम मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 100 सीटों के मामले में सुनवाई होना तय किया गया था. लेकिन किसी कारण से सुनवाई नहीं हो सकी.
इससे पूर्व मेडिकल काउंसिल अॉफ इंडिया की टीम ने सुप्रीम कोर्ट में अपने दौरे से संबंधित सभी दस्तावेजों को प्रस्तुत किया. एमसीआइ के साथ ही एमजीएम मेडिकल कॉलेज ने भी अपने पक्ष को सुप्रीम कोर्ट के समक्ष पेश कर दिया है. सूत्रों के अनुसार, सोमवार को कॉलेज व अस्पताल का दौरा करने पहुंची एमसीआइ की टीम ने पूर्व के दौरे में पायी 28 खामियों में से 26 खामियों को दुरुस्त पाया. हालांकि फिलहाल वेट एंड वॉच की स्थिति बनी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >