Ranchi : महिला का नग्न और सड़ा हुआ शव जंगल में मिला, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

रांची : झारखंड की राजधानी रांची के पास एक महिला का नग्न शव मिला है. उसकी गर्दन में तार लपेटा हुआ है और उसके सिर को पत्थर से कुचल दिया गया है. आशंका जतायी जा रही है कि दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या कर शव को यहां फेंक दिया गया है. मामला टाटीसिलवे थाना […]

रांची : झारखंड की राजधानी रांची के पास एक महिला का नग्न शव मिला है. उसकी गर्दन में तार लपेटा हुआ है और उसके सिर को पत्थर से कुचल दिया गया है. आशंका जतायी जा रही है कि दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या कर शव को यहां फेंक दिया गया है. मामला टाटीसिलवे थाना क्षेत्र का है.

टाटीसिलवे थाना क्षेत्र के लाली हेसला टोली के राढु जंगल से बरामद मृतक महिला की उम्र 35 वर्षबतायी जा रही है. नग्न अवस्थामेंपड़ायह शव सड़चुकाहै.

मृतका के गर्दन में तार लपेटा हुआ है.उसके सिर को पत्थर से कुचलदियागया है. टाटीसिलवे के थाना प्रभारी ने कहा कि तीन-चार दिन पहले महिला की कहीं और हत्या कर शव को यहां फेंक दिया गया है.

दूसरी तरफ, ग्रामीणों ने आशंका जतायी है कि महिला से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर शव को यहां फेंका गया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >