रांची : शुरू हो गयी बरियातू रोड की मरम्मत

रांची : बरियातू रोड में बुधवार को मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है. इस सड़क की स्थिति कई जगहों पर खराब हो गयी है. पिछले एक माह से सड़क पर जगह-जगह गड्ढे नजर आ रहे हैं. गाड़ियां उछलते-कूदते चल रही हैं, लेकिन किसी की नजर नहीं पड़ रही थी. एसएसपी आवास के आगे, […]

रांची : बरियातू रोड में बुधवार को मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है. इस सड़क की स्थिति कई जगहों पर खराब हो गयी है. पिछले एक माह से सड़क पर जगह-जगह गड्ढे नजर आ रहे हैं. गाड़ियां उछलते-कूदते चल रही हैं, लेकिन किसी की नजर नहीं पड़ रही थी. एसएसपी आवास के आगे, करमटोली चौक के आगे, आरोग्य भवन के सामने, रिम्स के आगे, बरियातू हाउसिंग कॉलोनी के पास भी सड़क टूटी हुई है, जिसकी मरम्मत का काम शुरू किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >