रांची : दीपक नंदी की फैमिली नंबर वन

लक्की ड्रॉ में सीमा सहाय व मिस्टर प्रकाश विजयी रांची : प्रभात खबर के प्रेमसंस मोहल्ला इवेंट का आयोजन रविवार को बरियातू रोड जयप्रकाश नगर स्थित श्रीराम अपार्टमेेंट में किया गया. कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गयीं, जिनमें बच्चों ने जमकर मस्ती की. प्रतियोगिता में बच्चों के लिए पासिंग द बॉल, डांस एंड फ्रीज, डांस, चित्रकला […]

लक्की ड्रॉ में सीमा सहाय व मिस्टर प्रकाश विजयी
रांची : प्रभात खबर के प्रेमसंस मोहल्ला इवेंट का आयोजन रविवार को बरियातू रोड जयप्रकाश नगर स्थित श्रीराम अपार्टमेेंट में किया गया. कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गयीं, जिनमें बच्चों ने जमकर मस्ती की. प्रतियोगिता में बच्चों के लिए पासिंग द बॉल, डांस एंड फ्रीज, डांस, चित्रकला व फैशन शो का आयोजन किया गया. वहीं, महिलाओं के लिए पासिंग द बॉल, बॉल बाइलेंसिंग आदि प्रतियाेगिताएं हुईं.
पुरुषों ने क्वाइन बाइलेंसिंग में मस्ती की. फैमिली नंबर वन प्रतियोगिता में दीपक नंदी की फैमिली नंबर वन बनी. लक्की ड्रॉ के विजेता सीमा सहाय व मिस्टर प्रकाश बने. विजेताओं को सम्मानित किया गया. उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम की सराहना की. उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम का आयोजन बार-बार होना चाहिए.
प्रतियोगिता में ये रहे विजयी
पासिंग द बॉल (जूनियर) : सिंजिनी दास, वंशिका, तनीशा, अखिलेश, लाडाे
पासिंग द बॉल (महिला) : दिप्ती, विजयलक्ष्मी, मोनिका
डांस एंड फ्रीज (जूनियर): सौम्या, रानिया सेजल, आद्या, अमोलिका व वैष्णवी
डांस (जूनियर) : अक्षत, अतुल्या, अमोलिका, सौम्या व आद्या, समीक्षा व संजिनी काे विशेष पुरस्कार दिया गया
चित्रकला (जूनियर) : अक्षत नंदी, रान्या, संपदा व समीक्षा
फैशन शो (जूनियर) : सौम्या, तनीशा, अक्षत, रान्या, सिंदनी
बॉल बाइलेंसिंग (महिला): शक्ति, मोनिका, दिप्ती, मुक्ति, विजयलक्ष्मी
क्वाइन बाइलेंसिंग (पुरुष): अमित, दीपक, रामकृष्ण व दिवाकर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >